शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को मिला बड़ा ठेका, शेयर ऊपरी सर्किट पर

ईपीसी कंपनी पुंज लॉयड ने मलयेशिया की ऊर्जा कंपनी से एक बड़ा ठेका हासिल किया है, जिसके बाद शेयर भाव में जबरदस्त मजबूती है।

कंपनी को मिला यह ठेका 58.1 करोड़ डॉलर यानी लगभग 3,515 करोड़ रुपये का है। यह ठेका मलयेशिया की ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास ने रैपिड टैंक फार्म बनाने के लिए दिया है। यह टैंक फार्म पेट्रोनास की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना के लिए बनाया जायेगा। पुंज लॉयड को टैंक फार्म के लिए परियोजना प्रबंधन, डिजाइन, इंजीनियरिंग, अन्य ठेकेदारों वगैरह से बातचीत, खरीद, निर्माण, जाँच-परीक्षण और परियोजना को चालू करने का काम सँभालना है। यह परियोजना 2019 के आरंभिक महीनों में चालू होनी है। पुंज लॉयड ने जानकारी दी है कि इस समय उसके पास 24,679 करोड़ रुपये के ठेके हैं। 

यह खबर आने के तुरंत बाद पुंज लॉयड के शेयर में जबरदस्त तेजी आ गयी। यह एक झटके में 10% के ऊपरी सर्किट को छू गया और इस समय सर्किट पर ही चल रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे बीएसई में यह 3.65 रुपये या 10% की उछाल के साथ 40.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 8 सितंबर 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!