शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थॉमस कुक (Thomas Cook) : स्टर्लिंग हॉलीडेज (Sterling Holidays) बनी सब्सीडियरी कंपनी

थॉमस कुक (Thomas Cook) ने स्टर्लिंग हॉलीडेज (Sterling Holidays) का अधिग्रहण कर लिया है।

थॉमस कुक ने 98 रुपये प्रति शेयर के भाव से स्टर्लिंग के 11,863,334 शेयरों को खरीद लिया है। इसके साथ ही स्टर्लिंग अब थॉमस कुक की सब्सीडियरी कंपनी बन गयी है। वर्तमान में थॉमस कुक के पास स्टर्लिंग की लगभग 53.48% हिस्सेदारी है। 

शेयर बाजार में थॉमस कुक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 154.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:38 बजे यह 6.20% की बढ़त के साथ 153.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!