शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिया स्पष्टीकरण

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजार में आयी खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

एक्सचेंज ने एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर पर कंपनी से स्पष्टीकरण माँगा था, जिसमें कहा गया था कि कंपनी को लगभग 1,200 बसों का ठेका मिला है। इसी खबर पर मोहर लगाते हुए टाटा मोटर्स ने कहा कि कंनपी को विभिन्न राज्य परिवहन अंडरटेकिंग्स से लगभग 2,700 बसों का ठेका मिला है। इसमें अखबार में प्रकाशित खबर में कही गयी 1,200 बसें भी शामिल हैं। कंपनी को हिमाचल प्रदेश परिवहन कॉर्पोरेशन से 780 बसें और कर्नाटक सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन से 487 बसों के बड़े ठेके मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 0.18% की बढ़त के साथ 518.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख