शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) ने सींजेन (Syngene) में खरीदी हिस्सेदारी

दवा निर्माता कंपनी बायोकॉन (Biocon) ने जीई कैपिटल कॉर्पोरेशन (GE Capital Corporation) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत बायोकॉन की सब्सीडियरी कंपनी बायोकॉन रिसर्च ने मलेशिया में जीई कैपिटल की सब्सीडियरी कंपनी सींजेन (Syngene) में हिस्सेदारी खरीद ली है। गौरतलब है कि बायोकॉन ने जीई कैपिटल के जरिये सीेजेन के शेयर खरीदे हैं, जिसमें जीई कैपिटल की 7.69% की हिस्सेदारी थी। यह सौदा 215.38 करोड़ रुपये में हुआ है।

आज शेयर बाजार में बायोकॉन के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 10:50 बजेे 1.30% के नुकसान के साथ 497.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन. 11 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख