शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) : निवेश परियोजनाओं को मिली मंजूरी

एनटीपीसी (NTPC) के निदेशक मंडल ने निवेश प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

10 सितंबर को हुई कंपनी की निदेश मंडल की बैठक में 9188.98 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश में टांडा सुपर थर्मल बिजली परियोजना में निवेश को मंजूरी दी गयी है। इसके साथ ही लगभग 1,381.84 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिम बंगाल में रम्माम हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना को भी मंजूर कर लिया गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:38 बजे यह 0.39% की बढ़त के साथ 140 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख