शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 10% घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

अगस्त महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 10% घट कर 73,524 रही है। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) वाहनों की बिक्री भी शामिल है।

बीते साल इसी महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 81,457 रही थी।

अगस्त 2013 में कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 43,474 रही थी, जबकि अगस्त 2014 में यह 1% घट कर 42,988 दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री 20% घट कर 30,536 रही है। जो बीते माह 37,983 रही थी।

इस दौरान लग्जरी ब्रांड की बिक्री 2% बढ़ कर 31,650 रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 30,895 दर्ज हुई थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 10:55 बजे 1.08% के नुकसान के साथ 506.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!