शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं। कंपनी को अगस्त और सितंबर 2014 में कुल 2,050 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी के पावर ट्रांसमिशन एवं वितरण कारोबार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1,213 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। इसके तहत कंपनी को सऊदी अरब में 192 किलोमीटर लंबी हाई वोल्टेज डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण करना है। वहीं, कंपनी को 775 करोड़ रुपये के ठेके देश के पश्चिमी भाग में रिजॉर्ट के निर्माण के लिए दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी उच्चस्तरीय रिजॉर्ट विला का भी निर्माण करेगी। इसके अलावा कंपनी को अन्य अतिरिक्त ठेके भी प्राप्त हुए हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:41 बजे यह 0.12% की कमजोरी के साथ 1558.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख