शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने सऊदी अरब की कंपनी से किया समझौता

आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) को एक ठेका मिला है।

विप्रो की सब्सीडियरी कंपनी विप्रो अरबिया ने सऊदी अरब की एक कंपनी के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत विप्रो, सऊदी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी (एसईसी) के कारोबार के लिए सैप (SAP) एप्लिकेशन का क्रियान्वयन और प्रबंधन करेगा। इससे कंपनी के वितरण नेटवर्क, नियंत्रण विस्तार और परिसंपत्तियों के प्रभावी इस्तेमाल में सक्षम हो सकेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मामूली गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:15 बजे कंपनी का शेयर 0.01% की कमजोरी के साथ 567.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!