शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने मर्क (Merck) से मिलाया हाथ

दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने एक समझौता किया है।

ल्युपिन ने मर्क (Merck) की सब्सीडियरी कंपनी मर्क सेरोनो (Merck Serono) के साथ एक लंबी अवधि का समझौता किया है, जिसके तहत ल्युपिन मर्क के दवा पोर्टफोलियो के विकासशील देशों में विस्तार में मदद करेगी। वर्तमान में इस पोर्टफोलियो में 20 नये उत्पाद हैं। इस भागीदारी के तहत मर्क लैटिन अमेरिका, एशिया, केंद्रीय-पूर्वीय यूरोप और अफ्रीका में अपने पूरे पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.69% के नुकसान के साथ 1362.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!