शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : मानेसर संयंत्र से 25 लाख वाहनों का उत्पादन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।  

इस महीने कंपनी की मानेसर स्थित उत्पादन इकाई से 25 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन हो चुका है। कंपनी की स्विफ्ट जेडएक्सआई कार 25वीं लाख कार थी, जिसे मानेसर बी उत्पादन संयंत्र में तैयार किया गया।

गौरतलब है कि 600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली मानेसर उत्पादन इकाई में ए, बी और सी तीन संयंत्र हैं। इनकी कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 800,000 है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11;10 बजे 0.33% की कमजोरी के साथ 2941.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!