शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) : हंगरी में उत्पादन इकाई की स्थापना

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने यूरोपियन देशों में अपने कारोबार का विस्तार किया है।

कंपनी ने पूर्वी यूरोप के हंगरी में अपनी पहली ग्रीनफिल्ड इकाई की स्थापना की है। कंपनी अगले चार से पाँच सालों में इस उत्पादन इकाई में 47 करोड़ यूरो का निवेश करेगी, जिसके पूरा हो जाने पर इस संयंत्र की प्रतिवर्ष 55 लाख यात्री कारों और हल्के ट्रकों के साथ 675,000 भारी व्यावसायिक वाहनों (एचसीवी) के टायर उत्पादित करने की क्षमता होगी। इस संयंत्र से अपोलो और रेदेस्तेन दोनों तरह के ब्रांडिड टायरों का उत्पादन होगा, जिससे पूरे यूरोपियन बाजार की जरूरतों को पूरा किया जायेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:22 बजे यह 1.84% की बढ़त के साथ 205 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख