शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) : 800 मेगावाट बिजली परियोजना का ठेका

बीएचईएल (BHEL) को एक बड़ा ठेका मिला है।

कंपनी को गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन से सुपरक्रिटिकल थर्मल बिजली परियोजना की स्थापना के लिए देश का पहला ईपीएस (इंजीनियरिंग, प्रबंध, निर्माण) का ठेका मिला है। यह ठेका लगभग 3,536 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत कंपनी गुजरात के खेड़ा जिले में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल इकाई की स्थापना करेगी। 

ईपीएस पर आधारित 800 मेगावाट यूनिट की यह अब तक देश की पहली परियोजना है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:34 बजे यह 2.36% की बढ़त के साथ यह 225.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख