शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने किया टावर शेयरिंग समझौता

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने जीटीएल इन्फ्रा (GTL Infra) के साथ समझौता किया है।

रिलायंस जियो ने टावर शेयरिंग के लिए एमएसए (मास्टर सर्विस एग्रीमेंट) समझौता किया है।

इस समझौते के तहत रिलायंस जियो देश भर में अपनी 4जी सेवाओं को शुरू करने के लिए जीटीएल इन्फ्रा के दूरसंचार टावर बुनियादी ढाँचे का इस्तेमाल करेगी। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.67% की बढ़त के साथ 1004.50 रुपये पर बंद हुआ।

जीटीएल इन्फ्रा के शेयर में भी मजबूती रही। बीएसई में यह 4.51% की मजबूती के साथ 3.01 रुपये पर बंद  हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!