शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने किये समझौते

आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने हुवेई टेक्नोलॉजीज (Huawei Technologies) के साथ एक साझेदारी समझौता किया है।

इस साझेदारी समझौते के तहत क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएँ उपलब्ध करायी जायेगी। इन्फोसिस और हुवेई संयुक्त रूप से आईटी सॉल्युशंस का विकास करेंगे।

वहीं, इन्फोसिस ने माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) और हिताची (Hitachi) के साथ मौजूदा क्लाउड कंप्यूटिंग साझेदारी का विस्तार किया है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ किये गये समझौते के तहत इन्फोसिस माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित और सरलता से इस्तमेाल करने में मदद करेगी। 

इन्फोसिस आउटसोर्सिंग ठेके हासिल करने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग, स्मार्टफोन ऐप्स और अन्य तकनीकों में निवेश को बढ़ाना चाहती है।

शेयर बाजार में इन्फोसिस के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:32 बजे यह 1.54% की बढ़त के साथ 3756.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख