शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) बेचेगी हिस्सेदारी

ऐजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) ने हिस्सेदारी बिकवाली संबंधी एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत ऐजिस सिंगापुर स्थित सब्सीडियरी कंपनी एजिस ग्रुप इंटरनेशनल में अपनी 40% हिस्सेदारी इतोचू पेट्रोलियम (ITOCHU Petroleum) को बेचेगी। यह सौदा 58.5 लाख डॉलर में होगा। 

एलपीजी सोर्सिंग, आपूर्ति (सप्लाई) और शिपिंग में अपनी मौजूदगी सशक्त करने और नये एलपीजी आयात टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाने में मदद के लिए कंपनी नित नये कदम उठा रही है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 8.76% की बढ़त के साथ 401.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख