शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 1,577 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को सितंबर 2014 में कुल 1,577 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी के निर्माण विभाग को 1,231 करोड़ रुपये के ठेके रिहायशी परियोजनाओं के लिए मिले हैं, जिसमें मुंबई में दो रिहायशी टावरों का निर्माण करना है।

कंपनी के बिजली ट्रासंमिशन और वितरण विभाग को 346 करोड़ रुपये के ठेके तमिलनाडू ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से चेन्नई में 400 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए मिला है। कंपनी को पावर ग्रिड से भी इसी तरह का एक ठेका हासिल हुआ है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:14 बजे यह 0.23% की कमजोरी के साथ 1,531.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख