शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शासुन फार्मा (Shasun Pharma) - स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के विलय को मिली मंजूरी

शासुन फार्मास्युटिकल्स (Shasun Pharmaceuticals) के विलय प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।

29 सितंबर को हुई निदेशक मंडल की बैठक में स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के साथ शासुन फार्मा के विलय को मंजूर कर लिया गया है। विलय के तहत शासुन फार्मा के प्रत्येक शेयरधारक को 16 शेयरों के बदले स्ट्राइड्स आर्कोलैब के 5 शेयर मिलेंगे। 

शेयर बाजार में शासुन फार्मा के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:15 बजे यह 0.79% की कमजोरी के साथ 194.20 रुपये पर है। 

स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयर में मजबूती का रुख है। यह 4.02% की बढ़त के साथ 730.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!