शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने बायोटेक परियोजना के लिए किया समझौता

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने जीएमएस होल्डिंग्स (GMS Holdings) के साथ समझौता किया है। 

स्ट्राइड्स ने अपनी बायोटेक परियोजना के लिए यह समझौता किया है, जिसके तहत जीएमएस स्ट्राइड्स की ग्रीनफील्ड बायोटेक परियोजना के लिए स्टेलीस बायोफार्मा (Stelis Biopharma) में 2.19 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसके साथ ही स्टेलीस में जीएमएस की 25.1% हिस्सेदारी होगी। गौरतलब है कि स्टेलीस बायोफार्मा, स्ट्राइड्स आर्कोलैब की सब्सीडियरी कंपनी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:23 बजे यह 4.04% की बढ़त के साथ 730.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख