शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 1,423 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को सितंबर महीने में कुल 1,423 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी के हेवी सिविल कारोबार को 631 करोड़ रुपये का ठेका लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से लखनऊ मेट्रो के निर्माण के लिए दिया गया है। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन एवं वितरण कारोबार को 792 करोड़ रुपये का ठेका कई परियोजनाओं के लिए मिला है। इसमें पावर ग्रिड ने कंपनी को उत्तर प्रदेश में 765 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन की आपूर्ति, जाँच, और कमिशनिंग का जिम्मा सौंपा है। 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से भी कंपनी को 400 किलोवाट गैस इंसुलेटेड स्विचगियर सब्स्टेशन के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.67% की बढ़त के साथ 1492 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख