शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बेचे छह लाख से अधिक वाहन

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने सितंबर 2014 में छह लाख से अधिक वाहन बेचें हैं, जबकि सितंबर 2013 में कंपनी की बिक्री 468,670 रही थी। इस तरह बिक्री में 30% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कंपनी ने अब तक 6 लाख का आँकड़ा सिर्फ दो बार ही पार किया है। अक्टूबर 2013 में कंपनी ने 6.25 लाख वाहन और मई 2014 में 6.02 लाख वाहन बेचने में कामयाब रही थी। 

कंपनी ने इस बार नवरात्रि (25 सितंबर से 30 सितंबर 2014) के दौरान रिकॉर्डतोड़ 1.7 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बेचे हैं। 

हालाँकि अभी कंपनी के अंतिम बिक्री आँकड़ें नहीं आये हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:36 बजे यह 1.06% की बढ़त के साथ 2872.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!