शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 9% बढ़ी

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की सितंबर महीने की बिक्री में 9% की मजूबती दर्ज हुई है।

सितंबर 2013 में 3,67,815 वाहनों के मुकाबले सितंबर 2014 में कंपनी ने 3,99,450 वाहन बेचे हैं।

बीते सितंबर में कपनी ने 3,47,010 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि सितंबर 2013 में इसने 3,23,879 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 7% का उछाल आया है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी को फायदा हुआ है। सितंबर 2013 में 43,936 के मुकाबले सितंबर 2014 में बिक्री 19% बढ़ कर 52,440 रही है।

बजाज ऑटो ने सिंतबर 2014 में 1,74,211 वाहनों का निर्यात किया, जबकि सितंबर 2013 में इसने 1,46,847 वाहनों का निर्यात किया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:25 बजे यह 0.25% की बढ़त के साथ 2355 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!