शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : 69,555 वाहनों का बाजार से रिकॉल

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बाजार से अपने वाहनों का रिकॉल (वापस) करेगी।

कंपनी 8 मार्च 2010 से 11 अगस्त 2013 के बीच उत्पादित 69,555 डीजल वाहनों का रिकॉल करने जा रही है। इन 69,555 वाहनों में पुरानी डिजायर के 55,938 वाहन, पुरानी स्विफ्ट के 12,486 और रिट्ज के 1,131 वाहन शामिल हैं। कंपनी इन वाहनों के वायरिंग फिटमेंट की जाँच और मरम्मत के लिए इनका रिकॉल कर रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3 बजे यह 2.83% के नुकसान के साथ 2977.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!