शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) ने बेचे 44,911 वाहन

सितंबर 2014 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल बिक्री 4% बढ़ी है।

इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री बढ़ कर 44,911 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 43,289 दर्ज हुई थी।  

घरेलू बाजार में कंपनी ने सितंबर 2013 के 40,574 वाहनों के मुकाबले इस बार 42,408 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 5% बढ़ी है।

सितंबर 2014 में कंपनी के निर्यात में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2,503 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 2,715 के मुकाबले 8% कम है। 

इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों (यूवीएस और वेरिटो) की बिक्री में 5% बढ़ी है। सितंबर 2013 में 18,916 के मुकाबले सितंबर 2014 में कंपनी ने 19,893 यात्री वाहन बेचे हैं।

कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 9% बढ़ कर 15,979 रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 14,709 दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.07% की बढ़त के साथ 1390.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!