शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने दिया स्पष्टीकरण

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने इंपोर्ट अलर्ट के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से स्ट्राइड्स आर्कोलैब की इटली स्थित सब्सीडियरी कंपनी बेल्टाफार्म एसपीए के उत्पादों को दिये गये इंपोर्ट अलर्ट पर स्पष्ट किया है कि बेल्टाफार्म अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए स्ट्राइड्स आर्कोलैब हेतु सिर्फ एक ही उत्पाद (इमिक्विमोड क्रीम) का उत्पादन करती है। इस उत्पाद को हाल ही में बाजार में उतारा गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.36% की कमजोरी के साथ 713.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!