सितंबर 2014 में वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री बढ़ी है।
इस दौरान कंपनी की बिक्री 27% बढ़ कर 9,193 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7,232 दर्ज की गयी थी।
सितंबर 2014 में कंपनी के भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 40% बढ़ कर 6,621 रही है। जो कि सितंबर 2013 में 4,715 रही थी।
वहीं, इस दौरान कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 2% बढ़ कर 2,572 रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 2,517 दर्ज की गयी थी।
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में मजबूती रही। बीएसई में यह 2.19% की बढ़त के साथ 42 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2014)
Add comment