शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 8% घटी

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सितंबर 2014 में 46,118 वाहन बेचे हैं।

यह सितंबर 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 50,387 वाहनों के मुकाबले 8% कम है।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 11% घट कर 40,874 रही है, जबकि पिछले साल सितंबर में इसने घरेलू बाजार में 45,958 वाहन बेचे थे।

इस दौरान कंपनी का निर्यात 18% घटा है। इस अवधि में कंपनी ने 5,244 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि सितंबर 2013 में कंपनी ने 4,429 वाहनों का निर्यात किया था।

टाटा मोटर्स ने बीते माह 11,931 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि सितंबर 2013 में 12,839 रहे थे।

सितंबर 2014 में कंपनी ने 28,943 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 33,119 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 13% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर एकदम सपाट रहा। यह 502.75 रुपये पर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख