शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) ने 28,739 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सितंबर 2014 में कुल 28,739 ट्रैक्टर बेचें हैं। 

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 26,637 ट्रैक्टर बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 8% की बढ़ोतरी हुई है। 

घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 25,922 वाहनों के मुकाबले इस बार 27,321 ट्रैक्टर बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 5% बढ़ी है। 

सितंबर 2014 में कंपनी के निर्यात में 98% की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 1,418 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 715 दर्ज की गयी। 

बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.07% की बढ़त के साथ 1390.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!