शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने सितंबर महीने में 250,835 वाहन बेचें

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की सितंबर की कुल बिक्री 27% बढ़ी है।

कंपनी ने सितंबर 2014 में कुल 250,835 वाहन बेचे हैं, जबकि सितंबर 2013 में कंपनी ने 197,409 वाहन बेचे थे। 

सितंबर 2014 में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 28% बढ़ कर 241,668 हुई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 189,609 वाहन बेचें थे।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 18% बढ़ कर 98,052 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 83,043 रही थी।

कंपनी के कुल निर्यात में 15% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 31,616 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 27,577 रही थी।

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.31% की बढ़त के साथ 228.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख