शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने ईरान में किया समझौता

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) ने एक समझौता किया है।

सिप्ला ने अपने मौजूदा वितरक के साथ ईरान में उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए यह समझौता किया है। इस समझौते के तहत अगले तीन सालों में कंपनी मशीनरी, उपकरण और तकनीक के क्षेत्र में काम करेगी। यह समझौता लगभग 225 करोड़ रुपये में हुआ है। 

कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट रही। बीएसई में यह 0.39% की कमजोरी के साथ 623.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!