शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने दिया स्पष्टीकरण

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने एक दैनिक अखबार में अल्ट्राटेक द्वारा मध्य प्रदेश में जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) के 3 सीमेंट संयंत्रों को खरीदने की योजना खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए इसे संदेहास्पद बताया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह की अफवाहों को खारिज करते हुए इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहती।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:53 बजे यह 0.61% की बढ़त के साथ 2566 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!