शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय दवा कंपनियों पर गिरी गाज

अमेरिकी कांग्रेस ने दुनिया भर की 14 दवा कंपनियों के खिलाफ जाँच के आदेश दिये हैं।

दुनिया भर की इन 14 दवा कंपनियों में भारत की तीन दवा कंपनियाँ भी शामिल हैं, जिनमें सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals), डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab) और कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) हैं।

सन फार्मा, डॉ रेड्डीज और कैडिला की 10 जेनेरिक दवाओं में असाधारण मूल्यवृद्धि की वजह से इनमें जाँच के आदेश दिये गये हैं। अमेरिकी प्रशासन ने अमेरिकी बाजार में पेश विभिन्न जेनेरिक उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर कंपनियों से विस्तृत ब्यौरा माँगा हैं। 

शेयर बाजार में सन फार्मा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:18 बजे यह 1.57% की बढ़त के साथ 813.35 रुपये पर है। 

डॉ रेड्डीज के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 0.50% की बढ़त के साथ 2978.45 रुपये पर है। 

कैडिला हेल्थकेयर के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में यह 2.46% की मजबूती के साथ 1350 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख