शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा 7% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है।

इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ कर 3,096 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,886 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 29% बढ़ा है। 

जुलाई-सितंबर 2014-15 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 13,342 करोड़ रुपये रही है, जो अप्रैल-जून 2014-15 तिमाही में 12,770 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। सालाना आधार पर इसमें 3% की वृद्धि हुई है। 

इस दौरान कंपनी की तिमाही-दर-तिमाही आधार पर प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) भी बढ़ी है। पिछली तिमाही में 50.51 रुपये के मुकाबले इस बार यह 54.19 रुपये रही है। 

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने 30 रुपये प्रति शेयर के भाव से अंतरिम लाभांश का भी ऐलान किया है। पिछले साल कंपनी ने 20 रुपये प्रति शेयर के भाव से अंतरिम लाभांश का ऐलान किया था। 

इसके साथ ही कंपनी ने इन्फोसिस के 1 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस का भी ऐलान किया।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:05 बजे यह 5.89% की बढ़त के साथ 3860.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!