शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का उत्पादन 11% बढ़ा

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का कच्चा इस्पात उत्पादन बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का उत्पादन 11% बढ़ कर 3.30 लाख टन रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2.98 लाख टन रहा था।

इस दौरान कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन 6% बढ़ कर 2.61 लाख टन रहा है, जो अप्रैल-जून तिमाही में 2.45 लाख टन दर्ज किया गया। कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 21% बढ़ कर 0.56 लाख टन दर्ज किया गया, जबकि पिछली बार यह 0.46 लाख टन रहा था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:30 बजे यह 3.57% के नुकसान के साथ 1170.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख