शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्राइडेंट (Trident) : मध्यप्रदेश परियोजना में करेगा निवेश

ट्राइडेंट (Trident) ने मध्यप्रदेश परियोजना में निवेश के लिए समझौता किया है। 

कंपनी मध्यप्रदेश के बुडनी इलाके में कंपोजिट टेक्सटाइल परियोजना के लिए 2,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना के तहत प्रति माह 36 लाख मीटर बेड लिनेन का उत्पादन किया जायेगा और 60 मेगावाट कैपटिव पावर के साथ 1.85 लाख यार्न का उत्पादन भी होगा। इस परियोजना के तहत संयंत्र सितंबर 2016 से काम शुरू कर देगा। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.66% की गिरावट के साथ 31.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख