शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्सार समूह (Essar Group) कंपनियों के डीलिस्टिंग प्रस्ताव को मंजूरी

एस्सार समूह (Essar Group) के निदेश मंडल ने डीलिस्टिंग प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में एस्सार समूह की कंपनियों एस्सार पोर्ट्स (Essar Ports) और एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) के शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों से डीलिस्ट करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गयी है। 

एस्सार पोर्ट्स के मुताबिक उसे प्रमोटर समूह कंपनियों एस्सार शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स, एस्सार प्रोजेक्ट्स, एस्सार स्टील, इंपेरियल कंसल्टेंट और एस्सार ग्लोबल फंड से डीलिस्टिंग की मंजूरी मिल गयी है। इन प्रमोटरों की सामूहिक रूप से एस्सार पोर्ट्स में कुल 74.97% की हिस्सेदारी है।

वहीं एस्सार शिपिंग में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 75% है, जबकि बाकी बची 25% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास है। दोनों कंपनियों को डीलिस्टिंग के लिए पोस्टल बैलेट और ई-वोटिंग के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी मिली है। 

शेयर बाजार में एस्सार पोर्ट्स के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का सेयर 105.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:26 बजे यह 13.01% की मजबूती के साथ 103.40 रुपये पर है। 

एस्सार शिपिंग में भी शानदार तेजी बनी हुई है। यह 16.46% की मजबूती के साथ 23 रुपये पर है। (शेयर मथन, 13 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख