शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा बढ़ कर 430 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा 30% बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 430 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 330 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 21% बढ़ कर 2,937 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,435 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस अवधि में बैंक की प्रति व्यक्ति आय (ईपीएस) पिछले बार 6.30 रुपये के मुकाबले बढ़ कर 8.16 रुपये हो गयी है। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद बैंक का शेयर 648 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:34 बजे यह 2.41% की बढ़त के साथ 638.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!