शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) का मुनाफा 47% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 107 करोड़ रुपये हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 47% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 23% बढ़ कर 1,681 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,365 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

आज बीएसई में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया। यह 19.70% की मजबूती के साथ 86.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!