शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : 623 मार्कोपोलो बसों का ठेका

वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) को विभिन्न परिवहन प्राधिकरणों से ठेके मिले हैं।

कंपनी को कुल 623 टाटा मार्कोपोलो बसें तैयार करने के लिए ये ठेके दिये गये हैं। कंपनी को कलकत्ता राज्य परिवहन से 120 बसों, मेघालय शहरी विकास प्राधिकरण से 120, त्रिपुरा शहरी परिवहन से 73, असम राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन से 270 और छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण से 40 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.64% के नुकसान के साथ 488.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख