शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात अल्कालीज (Gujarat Alkalies) : 3,500 करोड़ रुपये निवेश की योजना

गुजरात अल्कालीज ऐंड केमिकल्स (Gujarat Alkalies & Chemicals) ने अपने कारोबार के विस्तार की योजना बनायी है। 

कंपनी कास्टिक सोडा और अन्य उत्पादों की नयी परियोजनाओं के लिए 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन परियोजनाओं के तहत कंपनी अपने दाहेज संयंत्र में कस्टिक पोटाश के अलावा मौजूदा कास्टिक सोडा, क्लोरोमैथेन और फॉस्फोरिक एसिड के कारोबार में विस्तार करेगी। कास्टिक सोडा की क्षमता बढ़ा कर 1,200 टीपीडी, क्लोरोमैथेन की 600 टीपीडी, फॉस्फोरिक एसिड की 300 टीपीडी और कास्टिक पोटाश की 120 टीपीडी तक बढ़ायी जायेगी। इस विस्तार परियोजना के तहत दाहेज के साथ 120 मेगावाट कोयला आधारित बिजली परियोजना भी जुड़ेगी। 

कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.45% की कमजोरी के साथ 198.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख