शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने किये शेयर आवंटित

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के निदेशक मंडल की बैठक में शेयर आवंटन को मंजूरी दी गयी है।

कंपनी ने स्टॉक ऑप्शन योजना के तहत 2 रुपये प्रति शेयर के भाव से 13,720 शेयरों का आवंटन किया है। आवंटन के बाद कंपनी की कुल चुकता पूँजी बढ़ कर 1,402,665,866 हो गयी है। 

यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.69% के नुकसान के साथ 1723.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!