शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के तिमाही मुनाफे में अच्छी बढ़त

दोपहिया बाजार की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बाजार की उम्मीदों से बेहतर नतीजे सामने रखे हैं।

इसने 2014-15 की दूसरी तिमाही में 763 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही से 58.6% और ठीक पिछली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2014 की तुलना में 35.6% ज्यादा है। कंपनी का कुल कारोबार 6915.34 करोड़ रुपये का रहा। इसमें साल-दर-साल 20.8% की बढ़त दर्ज की गयी, हालाँकि ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 1.7% की गिरावट आयी है। बीती तिमाही के दौरान इसका एबिटा मार्जिन 13.52% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14.5% था। 

कंपनी के ये तिमाही नतीजे गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आये। हालाँकि गुरुवार के कारोबार में बाजार की चाल के मुताबिक ही हीरो मोटोकॉर्प में भी काफी उतार-चढ़ाव दिखा। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर दिन भर हरे निशान में रहने के बाद आखिरी आधे घंटे में तीखे ढंग से फिसला और बीएसई (BSE) में 2725 तक गिर गया। हालाँकि अंतिम मिनटों में कुछ सँभलने के बाद यह 64.85 रुपये या 2.27% की गिरावट के साथ 2791.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख