शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा बढ़ कर 1,611 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा 18% बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 1,611 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 1,362 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 10,550 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 9,375 करोड़ रुपये रहा था। 

बैंक के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.04% की बढ़त के साथ 401.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख