शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 228 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 236 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 3% की गिरावट आयी है। 

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 1,118 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,101 करोड़ रुपये रही थी। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 3.10% की मजबूती के साथ 322.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!