शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा बढ़ कर 414 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 48% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 414 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 280 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 5,772 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4,871 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.56% की बढ़त के साथ 2322.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!