शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel)

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) को 749 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 115 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गयी है। 

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 13,895 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 12,984 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 7% बढ़ कर 13,692 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह 12,796 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:17 बजे यह 1.34% की बढ़त के साथ 1191.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!