शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का मुनाफा 21% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 448 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 369 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 21% की बढ़ोतरी हुई है। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 1,519 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,401 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.63% के नुकसान के साथ 398.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख