शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा बढ़ कर 465 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 68% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 465 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 277 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 9% बढ़ कर 293 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 268 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.78% के नुकसान के साथ 290.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!