शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नया ठेका मिला है।

कंपनी को गुजरात सरकार से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) की डिजाइनिंग और निर्माण के लिए 2,989 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। गौरतलब है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम परियोजना है। इसके तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की काँसे की 182 मीटर ऊँची मूर्ति का निर्माण सरदार सरोवर बाँध पर किया जायेगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद यह विश्व की सबसे लंबी मूर्ति होगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:35 बजे यह 1.21% की बढ़त के साथ 1585.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!