शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) के मुनाफे में 55% की वृद्धि

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 630 करोड़ रुपये रही है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 406 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 55% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 19% बढ़ कर 3,173 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,668 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

इस  दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 118% बढ़ कर 3,117 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,632 करोड़ रुपये रही थी। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.61% के नुकसान के साथ 1357.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!