शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) का मुनाफा बढ़ कर 1,658 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 24% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1,658 करोड़ रुपये रहा है। अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी को 1,341 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 19,549 करोड़ रुपये रही है, जो बीती तिमाही में 17,137 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.12% की बढ़त के साथ 255.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!